रुद्रप्रयाग के नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संभाला कार्यभार– 

by | Apr 25, 2022 | राजकाज, रूद्रप्रयाग | 0 comments

26वें जिलाधिकारी के रुप में संभाला कार्यभार, डीएम ने गिनाई प्राथमिकताएं– 

रुद्रप्रयागः नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर ‌दीक्षित ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है. सोमवार को सुबह नवनियुक्त जिलाधिकारी ने कोषागार में वित्त से संबंधित चार्ज संभालने के बाद कलक्ट्रेट में अधिकारी व कर्मचारियों से मुलाकात की. 

मयूर दीक्षित रुद्रप्रयाग जिले के 26वें जिलाधिकारी हैं। वह 2013 बैच के आईएएस हैं, जबकि इससे पहले वे उत्तरकाशी के जिलाधिकारी रह चुके हैं. मीडिया कर्मियों से बातचीत में डीएम ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाई. उन्होंने कहा कि केदारनाथ यात्रा को निर्वाध और चाक-चौबंध बनाए रखना प्राथमिकता रहेगी. केदारनाथ में पुर्ननिर्माण कार्य को गति देना, केदारनाथ धाम में आने वाले यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं जुटाने पर विशेष फोकस रहेगा, जिले में जो भी परमानेंट नेचर के निर्माण कार्य चल रहे हैं, उन पर निगरानी रखते हुए गति देना है. गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग, ऑलवेदर रोड परियोजना, रेलवे से जुड़े कार्यों को पारदर्शिता व समयबद्घ तरीके से संचालित करवाया जाएगा. स्वास्थ सुविधाएं बेहतर की जाएंगी. 

स्थानीय जन समुदाय की हर समस्या के समाधान पर गंभीरता से कार्य किए जाएंगे, वनाग्नि की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सामूहिक प्रयास पर जोर दिया. ग्राम प्रधान हो या कोई भी जनप्रतिनिधि हो आग के मसले पर आपसी समन्यवय से मिलकर कार्य करने में सहयोग करें. कार्यभार संभालने के बाद डीएम सीधे केदारनाथ के लिए रवाना हुए.

error: Content is protected !!