जिला स्तरीय अधिकारियों की लेंगे बैठक, पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुटा–
गोपेश्वरः राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह सोमवार को गोपेश्वर भ्रमण पर आ रहे हैं, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि राज्यपाल सुबह पौने ग्यारह बजे पर गोपेश्वर हेलीपैड पर पहुंचेंगे, सुबह 11 बजे जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। अपराह्न साढ़े तीन बजे रेड क्रास सोसाइटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे, चार बजे स्वंय सहायता समूहों का भ्रमण करने के बाद साढ़े चार बजे देहरादून के लिए रवाना होंगे.


