आज गुप्तकाशी में विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी डोली–
गुप्तकाशीः उत्साह, उमंग, आस्था से भरे श्रद्घालुओं की भारी भीड़ के बीच सोमवार को शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर से भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर रवाना हो गई है, डोली अपने प्रथम पड़ाव गुप्तकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुंचेगी, इस दौरान भक्तों के जय केदार के जयकारों से केदार घाटी गुंजायमान हो उठी.
केदारनाथ धाम के कपाट छह मई को ग्रीष्मकाल के लिए खुल जाएंगे, सोमवार को ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में सुबह से ही विशष पूजाएं आयोजित हुई, मंदिर में मंगलाचरण के बाद केदारनाथ की पंचमुखी डोली की विभिन्न पूजाएं आयोजित हुई, गुप्तकाशी के विश्वनाथ मंदिर में भी भगवान केदारनाथ की विशेष पूजाएं आयोजित होंगी.


