पढ़े-कल किस शुभ मुहुर्त पर खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, हजारों की संख्या में केदारनाथ पहुंचे तीर्थयात्री–
केदारनाथः हिमालय क्षेत्र में स्थित केदारनाथ धाम बृहस्पतिवार को जय बाबा केदार के जयघोष से गुंजायमान हो उठा, यहां बैंड धुनों के साथ तीर्थयात्रियों ने जमकर भजन नृत्य किया, केदारनाथ में भारी ठंड है, बावजूद इसके बाबा के भक्तों में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है, शुभ मुहुर्त में सुबह छह बजकर 25 मिनट पर केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे, जहां देखो जय बाबा केदार के जयकारे गूंज रहे हैं, केदारनाथ से लेकर लिंचोली तक सभी होटल, लॉज फुल चल रहे हैं, जबकि गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग में भी होटल फुल चल रहे हैं, शुक्रवार से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी विधिवत रुप से शुरू हो जाएंगे, तीर्थयात्रा को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह है.
जामू गांव की श्रीमती शांति सेमवाल ने बताया कि उनके गांव में हेलीपेड बना है, यहां से हेलीकॉप्टर केदारना के लिए उड़ान भर रहे हैं, तीर्थयात्री यहां प्राकृतिक सुंदरता का भी आनंद ले रहे हैं, केदारनाथ धाम में प्रशासनिक व्यवस्था भी चाक चौबंध है, मीडिया कर्मी कृष्ण कांत सेमवाल ने बताया कि केदारनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी धाम पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित बताया जा रहा है, केदारनाथ को पूरी तरह से गेंदे के फूलों से सजाया गया है, चारों ओर उत्साह, आस्था और रोमांच का माहौल है, तीर्थयात्रियों में यात्रा को लेकर गजब का उत्साह बना हुआ है. केदारनाथ के पैदल रास्ते की दुरूह चढ़ाई भी तीर्थयात्रियों के हौंसले को नहीं डिगा पा रही है, कोरोना काल में दो साल तक तीर्थयात्रा पूरी तरह से पटरी से उतर गई थी,
लेकिन इस बार रिकार्ड यात्रा चलने की उम्मीद है, जिससे यहां होटल, ढाबा वालों को भी व्यवसाय अच्छा चलने की उम्मीद है. घोड़ा-खच्चर संचालकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है, बताया जा रहा है कि रात होने के बावजूद भी केदारनाथ पैदल रास्ते में तीर्थयात्रियों के केदारनाथ पहुंचने का सिलसिला जारी है. कई तीर्थयात्री पहली बार केदारनाथ पहुंच रहे हैं, तो कई श्रद्घालु प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचे हैं.


