भीम सिंह नेगी को दी गई जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी–

by | May 16, 2022 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

संगठन को मजबूती देने और कर्मचारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष का एलान–

गोपेश्वरः  साधन सहकारी समिति सचिव परिषद जनपद चमोली के जनपदीय कार्यकारिणी के चुनाव कर्णप्रयाग में संपन्न हुए, निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह राणा जनपद रुद्रप्रयाग और सहायक निर्वाचन अधिकारी गैणा सिंह कुंवर जनपद चमोली की मौजूदगी में चुनाव शांति पूर्ण और निर्विरोध संपन्न हुए, नव निर्वाचित कार्यकारिणी में भीम सिंह नेगी को अध्यक्ष, कैलाश सिंह नेगी को महामंत्री, शिव प्रसाद मैंदोली को कोषाध्यक्ष, हीरा सिंह घरिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उर्मिला गैरोला को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश प्रसाद देवराड़ी को संगठन मंत्री, महेंद्र सिंह रावत उको मीडिया प्रभारी, संदीप सिंह रावत को लेखा परीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है, साथ ही प्रांतीय प्रतिनिधि के रुप में हिमांशु जैसाली और मनोज गड़िया को चुना गया. नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने संगठन को मजबूती देने और कर्मचारियों की समस्याओं के लिए संघर्ष करने का एलान किया है.  

error: Content is protected !!