पोखरी में निर्विरोध सभासद बनी रीना देवी–

by | May 29, 2022 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

पोखरी। नगर पंचायत पोखरी के देवस्थान वार्ड के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रीना देवी सती निर्विरोध सभासद निर्वाचित हो गई हैं। निर्वाचन अधिकारी नायब तहसीलदार दिगंबर सिंह नेगी ने रीना को प्रमाण पत्र सौंपा। पूर्व सभासद रेखा सती के त्यागपत्र देने से यह सीट खाली हो गई थी। उपचनाव में भाजपा से रीना देवी सती के अलावा किसी अन्य दल के प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया था। रीना के निर्वाचित होने पर पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। 

error: Content is protected !!