राशन कार्ड जमा करने की लगी लोगों में होड़, शासन के नए आदेश से मिली राहत–
चमोलीः शासन ने बीपीएल (प्राथमिक परिवार) और अंत्योदय कार्ड को जमा करने की तिथि 30 जून तक के लिए बढ़ा दी है। अपात्र को ना-पात्र को हां अभियान के तहत अब अपात्र परिवार 30 जून तक अपने राशन कार्ड को समर्पित कर सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता विभाग के आयुक्त सचिन कुर्वे ने आदेश जारी किए हैं कि अपात्रों के लिए अपने राशनकार्ड समर्पित करने की अंतिम तिथि 31 मई रखी गई थी, लेकिन अब यह तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है। यानि ये कार्ड धारक एक माह की राशन का फिर उपभोग कर सकते हैं।
आदेश में स्पष्ट है कि यदि परिवार की मासिक आय 15000 से अधिक हो गई है तो संबंंधित परिवार को बीपीएल और अंत्योदय कार्ड का परित्याग करना होगा। ऐसा न करने पर जांच में अपात्र पाए जाने की दशा में संबंंधित परिवार के खिलाफ मुकदमा और खाद्यान्न की वसूली तक की कार्रवाई शासन की ओर से अमल में लाई जाएगी।


