चमोली जनपद में गोपेश्वर नगर के इस विद्यालय में आई टॉपरों की बाढ़–
गोपेश्वरः नगर में स्थित सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर में अध्ययनरत इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है। इसका मूल मंत्र हम आपको बताते हैं। प्रधानाचार्य आशीष कुमार भट्ट ने बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं को नोट्स दिए गए, जो कि शिक्षकों द्वारा ही तैयार किए गए थे। नवंबर प्रथम सप्ताह तक बोर्ड परीक्षा का सिलेबस पूर्ण कर दिया गया। उसके बाद जनवरी माह तक छात्रों से अन्सोल्ब्ड पेपर की तैयारी करवाई गई।
फरवरी माह में बोर्ड परीक्षा के पेटर्न पर डेमो पेपर करवाए गए। उन्होंने बताया कि छात्रों की कामयाबी में अभिभावकों का भी पूर्ण योगदान रहा।
विद्यालय की इंंटरमीडिएट में पांच और हाईस्कूल में तीन छात्राओं ने राज्य की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष कुमार भट्ट ने बताया कि इंटरमीडिएट के विज्ञान वर्ग में 53 और कॉमर्स में 20 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत थे। जिनमें से अंशुल बहुगुणा ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य की मेरिट सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जबकि छात्र अमन बिष्ट ने 95.2 अंक हासिल कर प्रदेश में नौवां स्थान, अभिषेक फरस्वाण ने 94.8 अंक हासिल कर 11वां स्थान, अादत्यि सिंह ने (93) 20वां स्थान और अनुज गौड़ ने (92.2) 24वां स्थान प्राप्त किया है। नौ छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। हाईस्कूल में 62 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत थे। जिनमें निधि ने 96 प्रतिशत अंक के साथ राज्य में 9वां स्थान पाया है। जबकि दिया पुरोहित (94.8) ने 15वां और भूमि शाह (93.6) ने 21वां स्थान पाया।


