पारंपरिक विधियों को अपनाने से संतुलित होगी खेती–

by | Jun 8, 2022 | चमोली, बैठक, रोजगार | 0 comments

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में तीन दिवसीय जैविक कृषि कार्यशाला शुरू

गोपेश्वरः राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में तीन दिवसीय जैविक कृषि कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला में यूरिया खाद के उपयोग से बचने और पारंपरिक विधि से खेती करने पर जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि उत्तराखंड पुलिस के महानिरीक्षक और जैविक कृषक पीएस रावत ने कहा कि यूरिया और पेस्टीसाइड से हमने खेती का संतुलन बिगाड़ दिया है। इसे पांररिक विधि से स्वस्थ और संतुलित किया जा सकता है। जैविक खेती से ही हम स्वस्थ रहेंगे। विशिष्ट अतिथि वैद्य प्रदीप भंडारी ने निरंतर परिश्रम करने पर जोर दिया। डा. जोगेंद्र सिंह ने भारतीय नश्ल की देसी गाय के दूध के गुण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जड़ी

बूटी शोध संस्थान मंडल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सीपी कुनियाल ने कहा कि खराब जीवन शैली के चलते दुनियाभर के लोग कई बीमारियों से घिरे हैं। जैविक कृषि उत्पाद से हम इन बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। कार्यशाला की सहयोगी संस्था पहाड़ी फूड प्रोडक्शन के प्रबंध निदेशक राकेश गैरोला, प्राचार्य प्रो. आरके गुप्ता, जैविक कृषक मनोज हटवाल आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान कार्यशाला के नोडल अधिकारी डा. अनिल सैनी, डा. एमके उनियाल, डा. बीसीएस नेगी, डा. एसएस रावत, डा. बीपी देवली, डा. बीपी पुरोहित आदि उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!