एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू देहरादून पहुंची– 

by | Jul 11, 2022 | देहरादून, राजनीति | 0 comments

विधायक और सांसदों का समर्थन लेने देहरादून पहुंची राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू–  

देहरादूनः राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देहरादून पहुंची। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने औषधीय पौधा भेंट कर राष्ट्रपति उम्मीदवार का देवभूमि उत्तराखंड पधारने पर बधाई दी है।

राष्ट्रपति उम्मीदवार देहरादून में उत्तराखंड के विधायक और सांसदों से भेंट करेंगी और उनका समर्थन लेंगी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी उनके पहुंचने की सूचना दी है। जिस पर लोग भी द्रोपदी मुर्मू को एडवांस में बधाई दे रहे हैं।  

error: Content is protected !!