मलारी के पवनदूतिका खेल मैदान में चल रहा ग्रीष्मकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट–
गोपेश्वरः सीमांत नीती घाटी में ग्रीष्मकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन के तहत सोमवार को श्रीराम क्लब तपोवन और क्रिकेट क्लब पैंग के बीच मैच हुआ, जिसमें श्रीराम क्लब ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। पैंग गांव की टीम ने पहले खेलने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में टीम ने 110 रन बनाए, जबकि जवाब में श्रीराम क्लब तपोवन की टीम ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। टीम ने 115 रन बनाए।
मंगलवार को क्रिकेट क्लब फाक्ती और मलारी के बीच रोमांचक मैच होगा। कई क्रिकेट प्रेमी मैच को करीब से देखने के लिए मलारी के पवनदूतिका स्टेडियम पहुंच रहे हैं। इन दिनों नीती घाटी का मलारी क्षेत्र क्रिकेट प्रेमियों से भरा हुआ है।
खेल प्रेमी सुनहरे मौसम में क्रिकेट देखने का आनंद ले रहे हैं। इस मौके पर दलीप सिंह राणा, पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी, मलारी के प्रधान मंगल सिंह राणा, मनोज, सतेंद्र सिंह, सुप्या सिंह, प्रेम पंवार, धर्मेंद्र पाल, संजय राणा आदि मौजूद रहे।


