नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी से की शिष्टाचार भेंट-

by | Jul 19, 2022 | देहरादून, राजनीति | 0 comments

प्रदेश से संंबंधित विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा–  

देहरादूनः नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मंगलवार को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान यशपाल आर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य का हालचाल जाना। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने भी नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया।

पूर्व सीएम ने भी नेता प्रतिपक्ष से प्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने इस दौरान अपने पुराने राजनीतिक अनुभव भी साझा किए। प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर उभी बातचीत हुई. 

error: Content is protected !!