सीएम ने हेलंग में चारापत्ती को लेकर हुए विवाद के जांच के आदेश दिए– 

by | Jul 21, 2022 | कार्रवाई, चमोली, राजकाज | 0 comments

गढ़वाल कमिश्नर को दिए त्वरित जांच के आदेश–

चमोलीः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों हेलंग में चारापत्ती को लेकर एक महिला से हुए विवाद के मामले में घटना का संज्ञान लेते हुए कमिश्नर गढ़वाल को त्वरित रु से जांच के आदेश दे दिए हैं। यह मामला 15 जुलाई का है।

हेलंग में खेल मैदान को लेकर टीएचडीसी यहां गांव के समीप मलबा डंपिंग कर रही है, इसका गांव के दो परिवार विरोध कर रहे हैं। मामले में चारापत्ती लेकर आ रही महिलाओं के साथ जल विद्युत परियोजना के सुरक्षा कर्मियों व पुलिस कर्मियों की छीनाझपटी का ‌वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद से मामला तूल पकड़ गया।

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने मामले की जांच गढ़वाल कमिश्नर को सौंप दी। अपने ट्वीटर अकाउंट पर सीएम ने स्वयं इसकी जानकारी दी। 

error: Content is protected !!