नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व के निदेशक निशांत वर्मा ने किया चमोली के वन क्षेत्रों का भ्रमण–

by | Jul 25, 2022 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

 

पौधरोपण क्षेत्र में उच्च गुणवत्तापूर्ण पौध रोपित करने के निर्देश ‌दिए– 

गोपेश्वरः मुख्य वन संरक्षक/निदेशक नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व निशांत वर्मा इन दिनों चमोली जनपद के सुदूर वन क्षेत्रों के भ्रमण पर हैं। इस दौरान वे ‌हरेला कार्यक्रम, विभागीय पौधरोपण, पौधालय केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। मुख्य वन संरक्षक ने मंडल अनुभाग के त्रिशुला क्षेत्र में पांच हेक्टेयर वन क्षेत्र में कराए गए बहुउद्देश्यीय वृक्षारोपण क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पौधरोपण क्षेत्र में उच्च गुणवत्तापूर्ण पौध रोपित करने, अधिकांश चौड़ी पत्ती वाले मिश्रित वन तैयार करने, कन्टूर टेंचों में खोदी गई मिट्टी में बीज बुआन तथा पौधरोपण क्षेत्रों में समुचित अनुरक्षण के निर्देश वन अधिकारियों को दिए। 

चोपता व कांचुलाखर्क के भ्रमण के दौरान निदेशक नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व द्वारा दैनिक, छोटी तथा लंबी दूरी की गश्त की समीक्षा की। गश्त को आधुनिक तकनीक से जोड़कर जीपीएस से ट्रैक रुट मैप बनाने के निर्देश दिए गए। वन कर्मियों को वन्य जीवों के प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष प्रमाण प्राप्त होने पर रेंज में वन्य जीव उपलब्धता रजिस्टर तैयार कर सूचना अपडेट करने, वन क्षेत्रों में प्लास्टिक आदि कचरा न छोड़ने, कांचुला उत्कृष्टता केंद्र को अद्यतन करने तथा वॉच टावर धोतीधार की मरम्मत करने संबंधी निर्देश भी वन क्षेत्राधिकारी गोपेश्वर रेंज को दिए गए। गश्त के दौरान वन क्षेत्राधिकारी आरती मैठाणी, उपवन क्षेत्राधिकारी बलवीर सिंह नेगी, वन दरोगा राय सिंह कुंवर, दीपक सिंह नेगी, आलोक सिंह नेगी, प्रदीप कुमार, वन आरक्षी बॉबी आदि मौजूद थे। 

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!