घास काटने जंगल गई महिला चट्टान से गिरी, मौत–

by | Jul 27, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

अचानक चट्टान से पत्थर गिरने से महिला खाई में गिरी, गांव में छाया मातम– 

पोखरीः इन दिनों भारी बारिश के चलते चट्टानी भागों से पत्थर छिटक रहे हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। बुधवार को विकासखंड पोखरी के मल्ला नैल गांव की 45 साल की सुषमा देवी पत्नी भरत सिंह राणा घास काटने के दौरान चट्टान से गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई।

ग्रामीण उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन सुषमा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सुषमा की अचानक हुई मौत से मल्ला नैल गांव में मातम पसरा हुआ है। वह अपने पीछे एक बालिका और दो बालक छोड़कर चले गई।  

error: Content is protected !!