कई पदाधिकारियों को सौंपे गए अलग-अलग दायित्व, छात्रों की समस्याओं को उठाएगा परिषद–
पोखरीः अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की पोखरी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें कई पदाधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए। कार्यकारिणी में नगर मंत्री नितिन बर्त्वाल, सह मंत्री अशोक बर्त्वाल, मीडिया प्रभारी रितिक राणा, सह मीडिया प्रभारी आयुष नेगी, नगर आंदोलन प्रमुख मयंक बर्त्वाल, को चुना गया। इसके अलावा कॉलेज इकाई का गठन करते हुए सागर बर्त्वाल को अध्यक्ष, कृष्णा बर्त्वाल को मंत्री, प्रियांजलि को सह मंत्री, मीडिया प्रभारी अमन, सह मीडिया प्रभारी दिव्यांशु, कला संकाय अध्यक्ष सुखवीर रमोला, विज्ञान संकाय अध्यक्ष शिवानी बर्त्वाल, छात्रा प्रमुख प्रीति को जिम्मेदारी दी गई।
सह छात्रा प्रमुख प्रियंका राणा, कॉलेज इकाई सदस्य सुमन, सलोनी, सूरज राणा, अमन गुसाईं, रुपेश बर्त्वाल और अंकिता को चुना गया। इस दौरान परिषद को मजबूती देने पर चर्चा हुई। नगर आंदोलन प्रमुख मयंक ने छात्रों की समस्याओं के लिए संघर्ष करने, सामाजिक क्रियाकलापों को बढ़ावा देने और राष्ट्रीय पर्वों को भव्य रुप से आयोजित करने पर जोर दिया।