चमोलीः हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज पर्व, महिलाओं ने गाए तीज के गीत–

by | Jul 31, 2022 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

 

सावन माह में भगवन भोलेनाथ और मां पार्वती को समर्पित है तीज पर्व–

गोपेश्वर: नगर क्षेत्र में तीज पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने तीज पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। तीज समारोह का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने किया। गोपेश्वर शगुन वेडिंग पॉइंट में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा तीज के पर्व पर मा नंदा भगवान शिव को समर्पित गीत और संगीत गाये और इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता डांस प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता रखी.

नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने कहा तीज के पर्व पर भगवान शंकर ने मां पार्वती के साथ विवाह करके उन्हें प्राप्त किया था इसीलिए सावन के महीने में भगवान शंकर का महत्व अत्यधिक रहता है और इसी दौरान तीज के पर्व को भी महिलाओं द्वारा आयोजित किया जाता है, उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र की समस्त महिलाओं द्वारा इस तरह के प्रमुख आयोजन किया जाना बहुत सकारात्मक पहल है.

अपने तीज और त्योहारों को पहचानने के लिए एक माध्यम यह पर्व होते हैं। इस मौके पर कलम क्रांति साहित्यिक संस्था की संस्थापक, लेखिका व प्रसिद्घ साहित्यकार शशि देवली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य उषा रावत, भागीरथी कुंजवाल, सामाजिक कार्यकर्ता सुशीला सेमवाल, नगर पालिका पार्षद प्रियंका बिष्ट, मीना गोस्वामी, चंद्रकला खंडूरी, सतेश्वरी टम्टा आदि मौजूद रहे। महिलाओं ने पारंपरिक लोक गीत भी गाए। 

error: Content is protected !!