देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हो उठा अगस्त्यमुनि–

by | Aug 6, 2022 | जागरुकता, रूद्रप्रयाग | 0 comments

हाथ में तिरंगा ले डीएम और विधायक निकले सड़कों पर, लंबी दूरी तक निकाली तिरंगा रैली– 

अगस्त्यमुनिः आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अगस्त्यमुनि में तिरंगा रैली निकाली गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी के नेतृत्व में अधिकारियों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने तिरंगा रैली में प्रतिभाग किया।

सिल्ला ब्राह्मणगांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य सावन सिंह नेगी ने रैली का संचालन किया। इस दौरान देश भक्ति के नारों से अगस्त्यमुनि महाराज की नगरी गुंजायमान हो उठी। दूर-दूर तक लोगों के हाथों में तिरंगा नजर आ रहे थे। देशभक्ति के नारों और गीतों से हर किसी के दिल में देश प्रेम की भावना जागृत हो उठी। 

error: Content is protected !!