रक्षा बंधनः माणा गांव की महिलाओं ने आईटीबीपी के जवानों की कलाई पर बांधी राखी–

by | Aug 12, 2022 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

जवानों की सुरक्षा की कामना भगवान बदरीनाथ से की, जवानों ने बहनों को बांटे उपहार– 

बदरीनाथः देश के अंतिम गांव में रक्षा बंधन पर्व पर माणा गांव की महिलाओं ने रक्षाबंधन पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने जवानों की सुरक्षा के लिए भगवान बदरीविशाल से कामना की।

इस दौरान आईटीबीपी के अधिकारियों ने महिलाओं को उपहार भी भेंट किए और मिष्ठान वितरण किया गया। भगवान बदरीनाथ और बदरीनाथ के क्षेत्रपाल घंटाकर्ण मंदिर में विशेष पूजा आयोजित करने के बाद रक्षा बंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अपने पारंपरिक परिधान में पहुंची महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी। भगवान घंटाकर्ण के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना भी आयोजित की गई। इस दौरान आईटीबीपी के उप सेनानी अ‌खिलेश ठाकुर, सहायक सेनानी वैभव मिश्रा, माणा गांव के प्रधान पीतांबर मोल्फा सहित अन्य जवान और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने कहा कि भारतीय संस्कृति अनूठी है। सीमा क्षेत्र में सेना और आईटीबीपी के अधिकारी व जवानों के साथ स्थानीय ग्रामीणों का सौम्य व्यवहार बना रहता है। 

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!