जश्न ए आजादीः टिहरी झील में निकाली तिरंगा यात्रा– 

by | Aug 14, 2022 | जागरुकता, नई टिहरी | 0 comments

पर्यटकों के साथ ही शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने तिरंगे के साथ की बोटिंग–

‌नई टिहरीः आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को टिहरी झील भी तिरंगे के रंग में रंगी रही। पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी झील में तिरंगा रैली निकाली। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में टिहरी झील की बांध में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

बोट यूनियन से जुड़े लोगों के साथ मंत्री अग्रवाल ने हाथों में तिरंग लेकर झील में बोटिंग की। इस दौरान देश भक्ति के गीत भी गाए गए। कोटी कालोनी में गंगा भागीरथी बोट यूनियन के सदस्यों ने पर्यटकों के साथ मिलकर झील में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान भारत माता की जय के जयकारे लगाए गए। 

error: Content is protected !!