समस्याः बंदर, लंगूर के बाद अब जंगली सूअर बने धान की फसल के दुश्मन– 

by | Aug 21, 2022 | रूद्रप्रयाग, वन्यजीव | 0 comments

रुद्रप्रयाग जनपद के ओरिंग, सुरसाल, ककोला के साथ ही इन गांवों में जंगली सूअरों ने रौंद डाली धान की फसल–

भीरीः पहले मौसम की मार और अब जंगली सूअर धान की फसल को बर्बाद करने में तुले हुए हैं। रात को जंगली सूअर खेतों में आकर फसल को बर्बाद कर रहे हैं। कई खेतों में सूअरों ने बड़े-बड़े गड्डे कर दिए हैं। भीरी क्षेत्र के क्षेत्र के सुरसाल, जलई, धरसिल, धरसाल, परकंडी, ककोला, ठांड अन्य गांवों में भी जंगली सूअरों का आतंक बना हुआ है। धारसिल गांव के शंभू प्रसाद भट्ट और कामाक्षी प्रसाद भट्ट का कहना है कि बंदर, लंगूर के बाद अब जंगली सूअरों के आतंक से ग्रामीण परेशान हो गए हैं।

शाम होते ही जंगली सूअरों का झुंड खेतों में पहुंच रहा है, और पक चुकी धान की फसल को नष्ट कर रहा है। ककोला गांव के अरविंद राणा और अनूप नेगी ने बताया कि जंगली सूअर धान की फसल को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से शीघ्र सूअरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है। जंगली सूअर धान की फसल को चौपट कर रहे हैं। ओरिंग गांव में सबसे अधिक दिक्कत है। यहां जंगली सूअरों का झुंड रात होते ही खेतों में आ रहा है और धान की फसल को रौंद रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र वन विभाग से सूअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सूअर उनकी छह माह की मेहनत को बर्बाद कर रहे हैं। 

Latest News

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
error: Content is protected !!