आपदाः जखोली विकास खंड के त्यूंखर गांव में फटा बादल, कृषि भूमि तहस-नहस– 

by | Aug 24, 2022 | आपदा, रूद्रप्रयाग | 0 comments

आवासीय भवनों को खतरा, मंगलवार रात को आसमान में हुई गड़गड़ाहट और बिजली गिरने से लोग सहमे–

रुद्रप्रयागः जखोली विकास खंड के ग्राम पंचायत त्यूखंर में अतिवृष्टि से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। आवासीय भवनों के साथ ही कृषि भूमि को क्षति पहुंची है। बुधवार को एसडीएम परमानंद ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। बुधवार को सुबह भारी बारिश के दौरान त्युंखर गांव के खेंजवा नामी तोक में बादल फटा। जिससे गांव की कई हेक्टेयर जमीन मलबे में तब्दील हो गई। जहां बादल फटा ठीक उस स्थान से करीब 10 मीटर की दूरी पर सरत सिह पुत्र सदर सिह का आवासीय भवन स्थित भी खतरे की जद में आ गया।

मकान को भारी खतरा बना है। यही नहीं इसी के पास दिनेश सिह पुण्डीर की गौशाला स्थित है। गौशाला के अन्य दो भैस भी बंधी थी, गनीमत रही कि स्लाईडिंग उस ओर नही आया, जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गई। गांव के संपूर्ण सिंह और रतन सिंह के शौचालय को भी भूस्खलन से खतरा उत्पन्न हो गया है। त्यूखंर गांव में पेयजल लाइन व पैदल सम्पर्क मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रघुवीर सिंह कैंतुरा के दुकान के ऊपर से भूस्खलन होने से भारी मात्रा में मलबा दुकान के अंदर घुस गया। काणांखाल तोक में गोविंद सिंह पंवार के मकान के ऊपर से भी भारी मात्रा में मलबा आने से मकान को खतरा बना है। धनोली में भी गोविंद सिंह के मकान के ऊपर से भूस्खलन हुआ है। 

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!