विश्व हिंदू परिषद के स्थापना पर आयोजित हो रहा जगह-जगह अखंड रामायण पाठ–
गोपेश्वरः विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर शनिवार से कलक्ट्रेट परिसर में स्थित प्रसिद्घ हनुमान मंदिर में स्वयं सेवियों की ओर से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दो दिनों तक चलेगा। इस दौरान भक्तगणों ने भजन कीर्तन का आयोजन भी किया। रविवार को प्रसाद वितरण के साथ आयोजन संपन्न होगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान हनुमान मंदिर में भी विशेष पूजाएं आयोजित की गई।
इस मौके पर विहिप के नगर अध्यक्ष संदीप बर्त्वाल, दुर्गा वाहिनी की संयोजक पूजा राणा, विभाग मंत्री पवन सिंह राठौर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल शाह, संयोजक आनंद रावत, जिला उपाध्यक्ष मुकेश गैरोला, तुलसी भट्ट, तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित मीना तिवारी, मुस्कान रावल, संतोष सती, गिरीश पंत, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या हटवाल, सुभाष पुरोहित, एसपी सती, सतेंद्र सिंह रावत, जिला मंत्री प्रदीप फरस्वाण के साथ ही कई भक्तगण मौजूद रहे।


