दुखदः नहीं रहे सैकोट गांव के रंगकर्मी जगदंबा प्रसाद थपलियाल–

by | Sep 8, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

नेहरु युवा केंद्र गोपेश्वर की नींव जमाने वाले जगदंबा से था सबका दिल का रिश्ता– 

गोपेश्वरः सैकोट गांव के मनमौजी, सबके हितैषी और दिलेर रंगकर्मी जगदंबा प्रसाद थपलियाल अब हमारे बीच नहीं रहे। अचानक जगदंबा की मौत की खबर मिली तो सबकी आंखें नम हो गई। उनका मिलनसार रवैया, सबको हंसाना और दिल का रिश्ता जोड़ना हर किसी को भाता था, आज सैकोट गांव में उनके निधन पर शोक की लहर है। आज इस गांव के साथ ही गोपेश्वर के कई लोगों ने ऐसे साथी को खोया है, जो सबके हितैषी थे।

नेहरु युवा केंद्र गोपेश्वर की नींव जमाने वाले भी स्वर्गीय जगदंबा प्रसाद थपलियाल ही थे। हंसमुख, सौभ्य व्यवहार वाले और सबको साथ लेकर चलने वाली इस सख्सियत को आज सभी याद कर रहे हैं। बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि जगदंबा प्रसाद की मौत की सूचना मिली, बहुत दुख हुआ। जगदंबा भाई बालीवॉल टीम के अच्छे खिलाड़ी रहे। भाजपा नेता विनोद कपरुवाण ने बताया कि स्वर्गीय जगदंबा प्रसाद थपलियाल सबके हितैषी थे।

उनकी मौत की खबर सुनकर मन व्यथित है। इधर, सैकोट गांव में उनके निधन के बाद से मातम पसरा है। उनके निधन पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भटट, बदरी भट्ट, वरिष्ठ पत्रकार क्रांति भट्ट आदि ने शोक जताया है। 

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...

चमोली: छात्र-छात्राओं व कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति–

सरकार के चार साल पूरे होने पर पीजी कॉलेज गोपेश्वर में कार्यक्रम आयोजित-- गोपेश्वर, 24 मार्च 2026:...

चमोली: विश्व तपेदिक दिवस पर जनपद में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन–

​जागरुकता​शिविरों का आयोजन, तपेदिक उन्मूलन के लिए जागरुकता कार्यक्रम होंगे आयोजित-- गोपेश्वर, 24...

चमोली: तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना प्रबंधन ने प्रस्तावित आंदोलन को बताया निराधार–

परियोजना प्रबंधन ने कहा, 50 प्रतिशत स्थानीय लोगों को दिया रोजगार, चारापत्ती का नहीं कोई प्रावधान...
error: Content is protected !!