चमोलीः महिला ने गदेरे में दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ —

by | Sep 9, 2022 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल, क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल–

गोपेश्वरः निजमुला घाटी के पाणा गांव के भरत सिंह की पत्नी नंदी देवी को बृहस्पतिवार रात को प्रसव पीढ़ा शुरू हुई। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा की कोई सुविधा न होने पर महिला रातभर प्रसव पीढ़ा से कराहती रही। शुक्रवार को सुबह ग्रामीण महिला को कंधे पर कुर्सी के सहारे जिला अस्पताल ला रहे थे, लेकिन गांव से करीब तीन किलोमीटर की दूरी पर कूल गदेरे में महिला ने एक बच्चे को जन्म दे दिया। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। इराणी गांव

में उप स्वास्थ्य केंद्र है, जबकि वेलनेस सेंटर के सीएचओ को भी यात्रा ड्यूटी में भेज दिया है साथ ही क्षेत्र की एएनएम भी इन दिनों गोपेश्वर में हैं, जिसे गर्भवती महिला को कहीं भी इलाज नहीं मिल पाया। ग्राम प्रधान कलावती देवी ने बताया कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का बहुत बुरा हाल है।

युवा हिम्मत सिंह, कान सिंह, प्रदीप सिंह, प्रकाश सिंह, महेंद्र सिंंह, दिलवर सिंह और गांव की आशा कार्यकत्री गर्भवती महिला को अस्पताल लेकर आ रहे थे। 

error: Content is protected !!