तीन शंकराचार्यों का ज्योतिर्मठ में हुआ पदार्पण, जयकारों और आतिशबाजी से गूंज उठी जोशीमठ नगरी– 

by | Oct 16, 2022 | चमोली, सम्मान, संस्कृति | 0 comments

ज्योतिर्मठ में आयोजित होगा महासम्मेलन, केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन कर ज्योतिर्मठ पहुंचे तीनों शंकराचार्य–

जोशीमठः सोमवार को ज्योतिर्मठ में भव्य धर्म महासम्मेलन का आयोजन होगा। रविवार को ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तिश्वरानंद सरस्वती के साथ ही द्वारका से शंकराचार्य सदानन्द सरस्वती महाराज और श्रृंगेरी से विधुशेखर भारती महाराज बदरीनाथ और केदारनाथ में दर्शन और विशेष पूजाएं करने के बाद ज्योतिर्मठ में विराजमान हो गए हैं। उनके ज्योतिर्मठ पहुंचने पर स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधि और संज समाज ने उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। ज्योतिर्मठ में पहली बार तीन पीठों के शंकराचार्य एक मंच पर विराजमान हुए हैं। जो कि गौरव की बात है। 

शनिवार को तीनों शंकराचार्य बदरीनाथ धाम पहुंच गए थे। रविवार को बदरीनाथ धाम में शेषनेत्र आश्रम से सुबह तीनों शंकराचार्य बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां पूजा अर्चना और दर्शन करने के बाद वे हेलीकॉप्टर से केदारनाथ के लिए रवाना हुए।

केदारनाथ में उन्होंने भोलेनाथ की विशेष पूजाएं आयोजित की। इसके बाद तीनों शंकराचार्य हेली से ही बदरीनाथ धाम पहुंचे और यहां से वाहन से वे जोशीमठ पहुंचे। बदरीनाथ टैक्सी स्टेंड से शंकराचार्य मठ तक विशाल रैली के साथ तीनों शंकराचार्य मठ में विराजमान हुए। पहली बार तीन आम्नाय जगदगुरु शंकराचार्य का ज्योतिर्मठ में पदार्पण हुआ तो जोशीमठ नगरी जयकारों से गूंज उठी। सोमवार को ज्योतिर्मठ में महासम्मेलन का आयोजन होगा।

ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती के ब्रह्मलीन होने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज को ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य बनने के बाद यह महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

इस मौके पर ब्रह्मकपाल तीर्थपुरोहित संघ के अध्यक्ष डा. बृजेश सती, ज्योतिर्मठ के प्रभारी ब्रहमचारी मुकुदानन्द, गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल, महामंडलेश्वर प्रेमानंद शास्त्री महाराज, सीपी उपाध्याय, अरविंद सिंह, ब्रह्मचारी सुबोद्घानंद, रामानंद ब्रह्माचारी, भ्रमविधा नंद, ज्योतिर्मयानंद के साथ ही कई भक्तगण, साधु संत और स्थानीय लोग मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!