उत्साह का पर्वः दीपावली की खरीदारी को बाजार में उमड़ी भीड़–

by | Oct 23, 2022 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

दिनभर रही चहल पहल, धनतेरस का मुहर्त होने पर आज भी लोगों ने खरीदे बर्तन–

रुद्रप्रयाग/चमोलीः दीवाली पर्व पर रविवार को बाजारों में खासी चहल-पहल रही। रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग के साथ ही जखोली और ऊखीमठ क्षेत्र में भी पूरे दिन बाजार में भीड़ उमड़ी रही। लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ से बाजार में खूब रौनक बनी रही।

रविवार को छोटी दीपावली पर लोगों ने मिठाई, आतिशबाजी सहित सजावट आदि सामान खरीदे। वहीं धनतेरस का मुहुर्त होने के चलते रविवार को भी बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स आदि की दुकानों पर भी भीड़ लग रही। उधर, गोपेश्वर, चमोली, पीपलकोटी, जोशीमठ, नंदानगर, पोखरी आदि नगरों के बाजारों में भी लोगों की भीड़ जुटी रही।

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों पारंपरिक तरीके से दीपावली त्योहार का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने सुबह कई तरह के व्यंजन बनाकर गौपूजा की, गाय को टीका लगाकर उनके पैर धुले और उनको घर में तैयार किया गया पकवान खिलाया।

error: Content is protected !!