पर्यटनः फूलों की घाटी शीतकाल के लिए हुई बंद, रिकार्ड पर्यटक पहुंचे–

by | Oct 31, 2022 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

पूरे सीजनभर रही घाटी में पर्यटकों की चहल-पहल, 20,827 पर्यटकों ने किया घाटी का दीदार– 

जोशीमठः इस बार विश्व धरोहर फूलों की घाटी में पूरे सीजनभर पर्यटकों की चहल-पहल बनी रही। सोमवार को शीतकाल के लिए घाटी पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई है। इस साल घाटी में पर्यटकों के आने का नया रिकार्ड बना है। घाटी में 20, 827 पर्यटक सैर-सपाटे के लिए पहुंचे, जिससे नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को 3173400 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। 

फूलों की घाटी हर साल एक जून को पर्यटकों के लिए खोली जाती है और 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है। इस साल घाटी में पर्यटकों की आमद लगातार बनी रही। 87.5 वर्ग मीटर पर फैली फूलों की घाटी में 300 से अधिक प्रजाति के फूल खिलते हैं। जुलाई और अगस्त माह फूलों के खिलने का सबसे मुफीद समय होता है।

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि घाटी में इस साल 20,827 पर्यटक पहुंचे। जिसमें 280 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। इससे पहले 2019 में सबसे अधिक 17424 पर्यटक यहां पहुंचे थे। इस दौरान नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के डीएफओ बीबी मार्तोलिया, रेंजर गौरव नेगी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!