चमोली की साइबर सेल ने साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में लौटाई 29,000 की धनराशि–

by | Nov 11, 2022 | चमोली, ठगी | 0 comments

 

पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने की आम नागरिकों से ये अपील– 

गोपेश्वरः पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल महोदय द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत जनपद में गठित साइबर सैल को साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में साइबर सेल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है। आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर सूचना साइबर सैल को दी जा रही है,  

बता दें कि 13 सितंबर को कपिल देव निवासी गौचर, जो कि रेलवे प्रोजेक्ट में कार्यरत हैं। उन्होंने चौकी गौचर में नियुक्त कांस्टेबल सुशील आर्य को जानकारी दी गयी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्धारा खुद को परिचित बताकर उनके साथ 29000 रुपये की ठगी की गयी है।

कांस्टेबल सुशील द्वारा तत्काल शिकायत की जानकारी साइबर सेल को दी गई। साइबर सेल द्वारा प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित कंपनी से पत्राचार कर तकनीकी मदद से 10 नवंबर को शिकायतकर्ता के खाते में 29,000 रुपये की धनराशि वापस करायी गई।

शिक़ायतकर्ता द्वारा जानकारी दी गयी कि उनके बैंक खाते से निकाली गयी 29,000 रुपये की धनराशि वापस आ गयी है। पीड़ित व्यक्ति द्धारा साईबर सेल की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

पुलिस की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई है कि  ◆ किसी अज्ञात व्यक्ति के कॉल और मैसेज से सावधान रहें।◆ किसी को भी अपना पासवर्ड, ओटीपी और सीवीवी शेयर ना करें।◆ अंजान लिंक, ऑनलाइन जॉब्स आफर से सम्बंधित लिंक पर क्लिक ना करें।◆ अंजान क्यू आर कोड स्कैन ना करें।◆ जागरूक बनें एवं अन्य व्यक्तियों को भी जागरूक करें।◆ यदि कोई भी व्यक्ति ठगी का शिकार होता है तो तत्काल नजदीकी थाना एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें।

Latest News

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

28 जुलाई को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित...

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
error: Content is protected !!