गोपेश्वर। आपदा प्रभावितों से डीएम वार्ता के वीडियो का छोटा सा अंश सोशल मीडिया में वायरल करने के विरोध में कोषागार कर्मियों ने भी एक घंटे तक कलमबंद कार्य बहिष्कार किया। कार्यालय के बाहर धरना दिया और डीएम की छवि को धूमिल करने वाले असामाजिक तत्व की शीघ्र पहचान कर कार्रवाई की मांग उठाई गई। इस मौके पर मुख्य कोषाधिकारी डा. तंजीम अली, सहायक कोषाधिकारी महिपाल गड़िया, यशवंत सिंह रावत, ममता, मनोज कुमार सती, विनोद कुमार, लेखाकार देवेंद्र गौड़, महादीप नैनवाल, सुनील सिंह, परमेंद्र सिंह रौथाण, हरीश रौतेला, सतीश नेगी, भागचंद, मदन लाल आदि मौजूद थे। उन्होंने कहा कि बातचीत के एक छोटे से हिस्से को सोशल मीडिया पर गलत ढंग से वायरल किया गया। यह डीएम की छवि को धूमिल करने का कुत्सित प्रयास किया गया, इस मामले में गहराई से जांच होनी बेहद जरुरी है। अधिकारी- कर्मचारियों ने कहा कि डीएम तीन साल से जिले में बेहतर काम कर रही हैं। कोविड काल में लगातार जनता के कार्यों को किया जा रहा है। जिलाधिकारी के बेहतर कार्य को देखते हुए ही भारत सरकार ने उन्हें सम्मानित भी किया है। एक ईमानदार अधिकारी की छवि को धूमिल करने के प्रयास का वह पूरी तरह से विरोध करते हैं।
कलमबंद कार्य बहिष्कार किया, डीएम की छवि धूमिल करने वाले वीडियो की हो जांच-
by admin | Jul 10, 2021 | कोरोना, खेल, चमोली, देहरादून, नैनीताल, मनोरंजन, राजनीति, राष्ट्रीय, रुड़की, साहित्य, स्वास्थ्य, हरिद्वार | 0 comments

Latest News
दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...
उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...
10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...
केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...
आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...
22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...
मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...
ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
