चमोलीः पंचम राज्य स्तरीय नंदन टकोला क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन– 

by | Dec 26, 2022 | चमोली | 0 comments

यूके इलेवन कोठियालसैंण ने बिरही को हराया, एचएमसीसी मलारी और लोनिवि की टीमें भिडेंगी– 

गोपेश्वरः गोपेश्वर पुलिस मैदान में चल रहे पंचम राज्य स्तरीय नंदन टकोला क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलों के रोमांच का दौर शुरू हो गया है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में यूके इलेवन कोठियालसैंण ने बिरही को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। मंगलवार को पहला मैच एचएमसीसी मलारी और लोनिवि गोपेश्वर तथा दूसरा मैच ट्रेनीज गोपेश्वर और पोस्ट ऑफिस की टीम के बीच खेला जाएगा। पुलिस मैदान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को एक ही मैच आयोजित हुआ।

इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बिरही की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 94 रन जोड़े, जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोठियालसैंण की टीम ने तीन विकेट खोकर 95 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मौके पर खेल समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र गरोड़िया, कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत बिष्ट, ग्राम प्रधान कागा पुष्कर सिंह राणा, नंदन सिंह रावत, बैशाख सिंह, नंदी राणा, राजेंद्र बिष्ट, हरेंद्र राणा, उदय रावत के अलावा कई लोग मौजूद रहे। क्रिकेट मैच का आनंद लेने के लिए खेल प्रेमी सुबह से ही पुलिस मैदान में पहुंच रहे हैं, जैसे जैसे बाहरी क्षेत्रों की टीमें प्रतिभाग करने के लिए उतरेंगी, वैसे वैसे क्रिकेट का रोमांच भी बढ़ता जाएगा।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!