सजाः  गैर इरादतन हत्या के मामले में एक व्यक्ति को सात साल की सजा–

by | Feb 7, 2023 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

चमोली जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनाई सजा, अर्थदंड वसूलने के भी दिए आदेश– 

गोपेश्वरः गैर इरादतन हत्या के मामले में  जिला एवं सत्र न्यायाधीश धनंजय चतुर्वेदी की अदालत ने एक व्यक्ति को सात वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 40 हजार के अर्थदंड से भी दंडित किया है, अर्थदंड की धनराशि में से 30 हजार रुपये मृतक की पत्नी को दिए जाने के आदेश दिए हैं।

जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) प्रकाश भंडारी और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता कुलदीप बर्त्वाल ने बताया कि ग्राम पंचायत किरुली चांतोली गांव के अबल सिंह ने पुलिस चौकी पीपलकोटी को एक तहरीर दी, जिसमें कहा गया कि उसके छोटे भाई सबल सिंह की मृत्यु प्रकाश चंद्र के हाथों बंदूक की गोली चलने से हुई है।

कहा कि 7 सितंबर 2013 को उसके भाई मृतक सबल सिंह (ग्राम प्रधान) के घर पर ग्राम सेवक मदन कोहली, रणजीत सिंह, प्रकाश चद्र और शिशुपाल सिंह मौजूद थे। रात करीब दस बजे अभियुक्त प्रकाश चंद्र व रणजीत सिंह दरवाजे के समीप कुर्सी पर बैठे थे, प्रकाश चंद्र के हाथ में बंदूक थी।

दोनों बंदूक का निरीक्षण कर रहे थे, इसी दौरान बंदूक से गोली चली, जो सबल सिंह को जा लगी, और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु की। मृतक की पत्नी के प्रार्थना पत्र के आधार पर न्यायालय द्वारा घटनास्थल पर मौजूद रणजीत सिंह को भी अभियुक्त बनाया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से 14 गवाहों को मामले में पेश किया गया।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!