खेलः बागेश्वर, देहरादून, ऊधमसिंहनगर व देहरादून फाइनल में पहुंचे–

by | Feb 9, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

पढें गोपेश्वर में आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के मैचों की स्थिति– 

गोपेश्वर। राज्य स्तरीय माध्यमिक हैंडबॉल प्रतियोगिता के तहत बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मैच खेले गए। शुक्रवार को प्रतियोगिता के फाइनल मैच खेले जाएंगे।

शिक्षा विभाग की ओर से खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को सब जूनियर अंडर 14 आयु वर्ग में बागेश्वर ने देहरादून को 03-01 और ऊधमसिंह नगर ने रुद्रप्रयाग को 03-01 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जूनियर अंडर 17 आयु वर्ग में देहरादून ने बागेश्वर को 13-08 जबकि ऊधम सिंह नगर ने पौड़ी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

सीनियर अंडर 19 आयु वर्ग में ऊधमसिंह नगर ने पौड़ी को 17-01 और बागेश्वर ने चमोली को 05-02 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। शुक्रवार को तीनों वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य आरसी थपलियाल, दिनेश अंथवाल, रघुनाथ बुटोला, जयदीप झिंक्वाण, मोहन गौड़, दीप पंत, कुंदन नगरकोटी, जगदीश रावत, केसी पंत, पृथ्वी रावत, गोपाल बिष्ट, कमल चौहान आदि मौजूद रहे।  

Latest News

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...

चमोली: राखी निर्माण प्रतियोगिता में दिखी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता–

उत्तराखंड पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रतियोगिता, रक्षाबंधन पर सभी प्रतिभागियों को किया जाएगा...

हक की लड़ाई: मोहनखाल-चोपता सड़क के लिए अब होगी आर-पार की लड़ाई, स्थानीय लेगों ने किया एलान, आंदोलन जारी–

मोहनखाल में सड़क के लिए स्थानीय लोग दे रहे धरना, समर्थन देने पहुंच रहे स्थानीय जनप्रतिनि​धि-- पोखरी...

चमोली: श्रम कार्ड नवीनीकरण न होने पर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन–

हंगामे के बाद श्रम अधिकारी ने सभी को कार्यालय में बुलाकर कार्ड नवीनीकरण का कार्य किया शुरू...

चमोली: तीन दुकानों में एक्सपायरी सामग्री नष्ट किया, पांच दुकानों से लिए खाद्य सामग्री के सैंपल, नोटिस जारी–

रक्षाबंधन से पहले चमोली में खाद्य दुकानों पर छापेमारी-- गोपेश्वर, 26 अगस्त 2026: रक्षाबंधन पर्व को...

चमोली: कर्णप्रयाग और पोखरी क्षेत्र में तांबा, सीसा और जस्ता के भंडार, संयुक्त समिति का गठन–

खान मंत्रालय भारत सरकार ने शुरू की खनिज ब्लॉकों की नीलामी, जिला​धिकारी ने की बैठक-- गोपेश्वर, 25...
error: Content is protected !!