जायजाः पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बदरीनाथ धाम में लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा–

by | Mar 18, 2023 | चमोली, चारधाम | 0 comments

बदरीनाथ मंदिर परिसर में खुलेगी पुलिस चौकी, मंदिर सुरक्षा गार्द होगी तैनात–

गोपेश्वरः  पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शनिवार को बदरीनाथ धाम का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीजीपी अशोक कुमार ने बदरीनाथ महायोजना कार्य के तहत मंदिर परिसर के समीप स्थाई पुलिस चौकी और मंदिर सुरक्षा गार्द को भवन बनाने के लिए जिला प्रशासन और शासन स्तर पर पत्राचार करने के निर्देश दिए।

शनिवार को पुलिस महानिदेशक बदरीनाथ पहुंचे। उन्होंने चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने धाम के सभी महत्वपूर्ण जगह पर सीसीटीवी लगाने, पूरे साल सीसीटीवी कवरेज की व्यवस्था करने के लिए पुलिस संचार के अपर पुलिस महानिदेशक और जिले के आरआई रेडियो को निर्देशित किया। कहा कि धाम में आने वाले पर्यटक माणा और वसुधारा के लिए जाते हैं, इसलिए माणा में पुलिस चौकी बनाई जाए। एसपी चमोली प्रमेंद्र डोबाल को निर्देश दिए कि बदरीनाथ में कपाट खुलने से पहले यहां थाने का संचालन शुरू कर दिया जाए, क्योंकि यहां निर्मार्ण कार्य चल रहे हैं, वहीं धाम में मौसम रहने लायक भी हो गया है। साथ ही बदरीनाथ धाम में आवंटित भूमि में पर्याप्त संख्या में अस्थाई आवास बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक संपन्न कराने के लिए पूरे मनोयोग से काम करने के लिए भी निर्देशित किया।

उन्होंने आईटीबीपी कैंप माणा का भी भ्रमण किया और जवानों के साथ संवाद स्थापित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेंद्र डोबाल, आईटीबीपी कमांडेंट विजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह, उपाधीक्षक नताशा सिंह, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!