चमोलीः बधाई देने परमजीत के घर खल्ला गांव पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता–

by | Mar 19, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

परमजीत का पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए हुआ चयन, जनपद में खुशी की लहर–

गोपेश्वरः खल्ला गांव के परमजीत सिंह बिष्ट के पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए चयन होने पर उसके परिजनों को बधाई देने रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता उसके घर पहुंचे। कांग्रेस महिला मोर्चे की कार्यकारी अध्यक्ष ऊषा रावत, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, सिद्घार्थ शंकर, योगेंद्र बर्त्वाल, अंजू राणा, पूनम रावत, विनीता देवी आदि कार्यकर्ताओं ने परमजीत के पिता जगत सिंह और माता हेमलता का फूल मालाओं से स्वागत किया। 

जापान में आयोजित एशियन वॉक रेस चैंपियनशिप में परमजीत सिंह ने 9वां स्थान प्राप्त किया है। परमजीत ने 1 घंटा 20 मिनट और 6 सेकंड के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया है। वर्तमान समय में परमजीत खेल कोटे से भरतीय सेना नेवी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

जीआईसी बैरागना के व्यायाम शिक्षक गोपाल बिष्ट ने बताया कि परमजीत ने बेहतर प्रदर्शन कर जनपद और राज्य का नाम रोशन किया है। मनीष रावत के बाद परमजीत जनपद का दूसरा खिलाड़ी है जो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई हुआ है। मनीष ने 2016 में रियो में आयोजित ओलंपिक में प्रतिभाग किया था।

error: Content is protected !!