चमोलीः चैस में राज्य में दूसरे स्थान पर रही चमोली की महिला कर्मचारी दीपा–

by | Mar 27, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज चैस प्रतियोगिता में लिया हिस्सा, बेहतर प्रदर्शन पर हुआ भव्य स्वागत–

गोपेश्वर। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज चैस प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज डुंग्री-मैकोट में कार्यरत प्रधान सहायक दीपा नेगी ने राज्यस्तर पर द्वितीय और जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

यह प्रतियोगिता विश्वनाथ आनंद अंंतरराष्ट्रीय चैस हॉल भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित हुई। इसमें देशभर की 84 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर दीपा नेगी का शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। 

दीपा ने टीम गैम में 4 में से 3 में जीत हासिल की। जबकि व्यक्तिगत स्पर्द्घा में 9 में से 4 में जीत ‌हासिल की, जबकि दो मैच ड्रॉ रहे। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर भी 30वां स्थान प्राप्त किया। 

error: Content is protected !!