शुभ कार्यः नंदानगर में बेसहारा गायों के लिए शुरू किया गौ सदन– 

by | Apr 4, 2023 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

आचार्य शंभू प्रसाद पांडे की पहल, अपनी भूमि पर शुरु किया गोपाल गौ सदन– 

नंदानगरः नंदानगर में मैटी मोटर मार्ग पर आचार्य शंभू प्रसाद पांडे ने अपनी भूमि पर गोपाल गौ सदन शुरू किया है। जिसमें नगर में घूम रहे बेसहारा गायों को रखा गया है।

शंभू प्रसाद पांडे ने बताया कि नगर में 30-40 गाय गोवंश बेसहारा घूम रहे थे। जिनकी स्थिति ठीक नहीं थी। जिसके चलते उन्होंने इन गायों के संरक्षण के लिए गौ सदन शुरू करने का मन बनाया। अब उन्होंने अपनी जमीन पर गौसदन बना दिया है।

गायों की देखरेख और सेवा के लिए दो महिलाओं को मासिक वेतन पर भी रखा गया है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश डायनामाइट भी इस कार्य में उनको सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर सभी आवारा गोवंशों को रखा जाएगा।  

error: Content is protected !!