अलग-थलग पड़े नीती घाटी के 16 गांव, इस बार फीका रहेगा दुंपुधार में आजादी का जश्न– मुख्य अतिथि भी वापस लौटे-

by | Aug 14, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

जोशीमठ। चीन सीमा पर द्वितीय रक्षा पंक्ति के गांवों के ग्रामीण इन दिनों खासे परेशान हैं। नीती-मलारी हाईवे के तमक गांव के समीप पिछले चार दिनों से अवरूद्घ होने के कारण ग्रामीण आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। घाटी के 16 गांव पूरी तरह से अलग-थलग पड़े हुए हैं। शनिवार को दिनभर मलारी हाईवे बंद रहा। 50 लोग जगह-जगह फंसे हुए हैं। ये ग्रामीण दुंपुधार में आजादी के जश्न में शामिल होने जा रहे थे। नीती घाटी के ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से क्षेत्र में हवाई सेवा के जरिए फंसे लोगों को निकालने की मांग उठाई है। यहां हाईवे के दोनों ओर करीब 200 स्थानीय ग्रामीण फंसे हुए हैं। सेना के वाहनों की आवाजाही भी नहीं हो पा रही है। पत्थरों की चपेट में आने से नीती घाटी के गांवों के लिए सप्लई हो रही 11 केवी की विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है। चार दिन से तमक, जेलम, द्रोणागिरी, कागा, गरपक, जुम्मा, भापकुंड, कोषा, मलारी, कुरकुटी, महरगांव, फरकिया, कैलाशपुर, बांपा, गमशाली और नीती गांव अंधेरे में हें। क्षेत्र में संचार सेवा भी ठप है। जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का अपने सगे-संबंधियों से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। बांपा गांव के पूर्व प्रधान धर्मेंद्र पाल ने बताया कि हाईवे के अवरूद्घ होने से कई ग्रामीण सुरांईथोटा, लाता, पगरासू और फाक्ती गांव में फंसे हुए हैं। भलगांव के ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला और सुरांई थोटा तोलमा गांव के रघुवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में हुई बारिश से 11 अगस्त से तमक गांव के समीप चट्टान से पत्थर के गिरने का सिलसिला शुरू हुआ था, जो अभी भी जारी है। ग्रामीण यहां पैदल आवाजाही भी नहीं कर पा रहे हैं। सेना और आईटीबीपी के कैंपों में भी बिजली नहीं है। तमक में विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सेना कैंपों में भी चार दिनों से बिजली सप्लाई ठप पड़ी हुई है। जिससे सेना के जवानों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है। नीती घाटी के दुंपुधार-गमशाली में प्रतिवर्ष 15 अगस्त का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाता है। भोटिया जनजाति के ग्रामीण मैदानी क्षेत्रों से भी जश्न ए आजादी के कार्यक्रम में सम्मलित होने अपने गांवों में पहुंचते हैं। लेकिन जेलम में मलारी हाई बंद होने से ग्रामीण अपने गांव नहीं पहुंच पा रहे हैं।  

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...
error: Content is protected !!