मौसम की मारः बदरीनाथ धाम में अत्यधिक ठंड से साधु की मौत– 

by | May 2, 2023 | चमोली, चारधाम | 0 comments

बदरीनाथ धाम में पड़ रही कड़ाके की ठंड, एक व्यक्ति की ह्दयगति रुकने से हुई मौत-

गोपेश्वरः  बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिससे तीर्थयात्री भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर अपने कमरों में कैद हो रहे हैं। सोमवार को ठंड लगने से एक साधु की मौत हो गई है। बदरीनाथ थाना पुलिस को सूचना मिली कि साकेत तिराहे के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई है। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस मृतक की पहचान कालिया उर्फ बाबा लकड़नाथ, उम्र 70 साल, निवासी हिसार, हरियाणा के रुप में की है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ भेज दिया गया है। वहीं, 29 अप्रैल को धाम में ह्दयगति रुकने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक की पहचान सराफत यामीन, उम्र 48 वर्ष, निवासी बहादराबाद, हरिद्वार के रुप में की है। थानाध्यक्ष केसी भट्ट ने बताया ‌कि मृतक टैक्सी ड्राइवर था। उन्होंने कहा कि ‌मौत का कारण प्रथम दृष्टया ह्दयगति रुकना है। 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुले थे, तब से अभी तक धाम में धूप नहीं निकली है। 

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!