चमोलीः बेमौसमी बारिश से गेहूं की फसल हुई बर्बाद, काश्तकार परेशान–

by | May 4, 2023 | खेतीबाड़ी, चमोली | 0 comments

पक चुकी गेहूं की बालियों पर फिर से निकल रही हरी घास, धूप निकलने पर खेतों में पहुंची महिलाएं फसल देखकर रो पड़ी– 

गोपेश्वरः लगातार एक सप्ताह से हो रही बारिश से गेहूं की खड़ी फसल बर्बाद हो गई है। स्थिति यह है कि पूरी तरह से पककर तैयार हो चुकी गेहूं की बालियों पर बीजों से हरी कौंपल फूटने लगी हैं। काश्तकारों ने प्रशासनिक अधिकारियों से शीध्र स्थलीय निरीक्षण कर मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है। बदरीनाथ हाईवे पर स्थित लंगासू बैरागना के काश्तकार बारिश से गेहूं की फसल के बर्बाद होने से खासे परेशान हैं।

बृहस्पतिवार को धूप खिलने के बाद महिलाएं अपने खेतों में पहुंची तो वे गेहूं की फसल को देख अचंभित हो उठे। गेहूं की बालियों पर फिर से हरी घास उगने लगी है। यहां दूर-दूर तक फैले खेतों में गेहूं की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। लंगासू की अनीता डिमरी और प्रकाश डिमरी ने बताया कि उनके करीब चार कुंतल गेंहूं बर्बाद हो गए हैं। कई अन्य परिवारों की भी इतनी ही फसल बर्बाद हुई है।

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता टीका प्रसाद मैखुरी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान बीना देवी, संगीता नगवाल, आशा गोश्वामी, विद्या देवी, मीना मलेठा, अनीता डिमरी, मंजू सिमल्टी, गंगोत्री, यमुनोत्री, भगवती देवी, रजनी, गुड्डी, पवन मैवाड़ आदि का कहना है कि बारिश से गेहूं की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।

एक सप्ताह की बारिश से गेहूं के बीच झड़कर फिर से नई कौंपल निकलने लगी है। लंगासू में कई परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं। बीज और खाद में लोगों ने जो पैसा खर्च किया, बारिश से उसकी लागत भी नहीं निकल पाएगी। 

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...
error: Content is protected !!