हेमकुंड साहिब में हो रही भारी बर्फबारी, फिलहाल तीर्थयात्रा रोकी–

by | May 25, 2023 | चमोली, मौसम | 0 comments

घांघरिया से एक हजार तीर्थयात्रियों को गोविंदघाट भेजा गया, 300 यात्री घांघरिया में रुके–

जोशीमठ: बारिश और बर्फबारी से हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा प्रभावित हुई है। मौसम साफ होने तक हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा रोकी गई है। बर्फबार के चलते घांघरिया से 1000 तीर्थयात्रियों को वापस गोविंदघाट भेज दिए गया है। जबकि करीब 300 तीर्थयात्री घांघरिया में ही मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।

हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से तीर्थयात्रा प्रभावित हो गई है। हेमकुंड साहिब में बुधवार से ही मौसम खराब चल रहा है। यहां शाम पांच बजे से बर्फबारी शुरू हो गई थी। रातभर बर्फबारी होती रही, जिससे हेमकुंड साहिब के साथ ही आस्था पथ पर बर्फ जम गई। अटलाकुड़ी से ही करीब डेढ़ फीट बर्फ जम गई है। यात्रा मार्ग बर्फ से ढक जाने के कारण पुलिस ने तीर्थयात्रियों को घांघरिया में ही रोके रखा। तीर्थयात्रियों को वापस जाने की सलाह दी गई। जिसे देखते हुए करीब 1000 तीर्थयात्री गोविंदघाट लौट गए।

गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि हेमकुंड साहिब में मौसम खराब चल रहा है। यात्रा मार्ग पर बर्फ जम गई है, जिस कारण फिलहाल यात्रा रोकी गई है। मौसम साफ होने पर ही तीर्थयात्रियों को हेमकुंड जाने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों को घांघरिया से गोविंदघाट लौटने की अपील की गई है। हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा इस बार 20 मई से शुरू हुई थी। अप्रैल और मई माह में हुई भारी बर्फबारी के कारण अभी भी हेमकुंड के मार्ग पर बर्फ जमी हुई है।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!