सावधान, बाजार में धड़ल्ले से बिक रहे नकली अंडे–

by | May 26, 2023 | जागरुकता | 0 comments

असली और नकली अंडे की पहचान करने के लिए ये खबर पढे़ं–

– सावधान, होटल और रेस्टोरेंट या घर में कुछ लोग अंडे खाने के शौकीन होते हैं। लेकिन आज बाजार में नकली अंडे भी धड़ल्ले से बिक्री हो रहे हैं। यह जानना हमारे लिए बेहद जरुरी है कि जिस अंडे को हम खा रहे हैं, वह असली है या फिर नकली। आपको असली और नकली अंडे की पहचान करना आना चाहिए।

नकली अंडे की पहचान के लिए अंडे की चमक पर कतई न जाएं। क्योंकि कई लोग अंडे की चमक को देखकर उसे खरीद लेते हैं, लिहाजा अंडे को भली भांति टटोल लें। क्योंकि असली के बजाय नकली अंडे में अ​धिक चमक होती है। आप हाथ से छूकर भी ये पता लगा सकते हैं कि ये असली है या नकली। अंडा चिकना है या खुरदुरा है।

अगर अंडा खुरदुरा है तो ऐसे अंडे नकली हो सकते हैं। अंडे की असलियत जानने के लिए उसे आग के पास लेकर जाएं और देखें कि अगर अंडे से प्ला​स्टिक जलने जैसी बदबू आ रही है या फिर अंडा ही आग पकड़ ले तो हो सकता है दाल में कुछ काला है।

अंडे को कान के पास ले जाकर हिलाकर देख सकते हैं कि कहीं अंदर से काई आवाज तो नहीं आ रही है। आवाज आती है तो अंडा नकली हाे सकता है। यदि अंडे के अंदर से आवाज नहीं आ रही है तो अंडा असली हो सकता है। अंडे को भली भांति टटोलकर लाना चाहिए। आज बाजारों में नकली अंडों की खेफ अ​​धिक पहुंच रही है।

error: Content is protected !!