चमोली: पंडित जवाहर लाल नेहरु को पुण्यतिथि पर किया याद–

by | May 27, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम, पुष्पांजलि की अर्पित–

गोपेश्वर: देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा रावत ने कहा कि देश के निर्माण में पंडित नेहरू का अहम योगदान रहा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, जिला मुख्यालय प्रभारी आनंद सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष सुपिया सिंह राणा, देवेंद्र फरस्वाण, दीवान सिंह, धीरेंद्र गरोड़िया, विक्रम नेगी, गोपाल रावत, जयवीर नेगी, सत्येंद्र नेगी, एमएल खनेड़ा, श्याम लाल, किशोरी, मदन, सुनीता, राजेश्वरी, धर्मा देवी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!