जय किसान: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की मंडुवे की बुवाई–

by | Jun 11, 2023 | उत्तरकाशी, रचनात्मक | 0 comments

मुख्यमंत्री ने कहा विश्व में बढ़ी मोटे अनाज की मांग, दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी पहुंचे हैं सीएम धामी–

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार मिलेट्स का प्रचार प्रसार हो रहा है, उसी का परिणाम है कि आज देश ही नहीं ​ब​ल्कि विश्व स्तर पर मोटे अनाज की मांग बढ़ रही है।

अपने दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सुबह उत्तरकाशी के ​शिरोर गांव में मंडुआ की बुवाई की। मुख्यमंत्री ने कहा​ कि प्रदेश में सरकार द्वारा मिलेट फसलों को प्रोत्साहन देने हेतु लगभग 73 करोड़ रुपए की धनराशि स्टेट मिलेट मिशन को दी गई है।

हमारी सरकार पर्वतीय क्षेत्र के किसानों से मंडवा, झिंगोरा, चौलाई जैसे मोटे अनाजों की खरीद एमएसपी पर कर रही है व किसानों को इसका ऑनलाइन भुगतान भी किया जा रहा है।

error: Content is protected !!