बीकेटीसी की लखनऊ और फतेहपुर में स्थित परिसंपत्तियों के संरक्षण पर हुई चर्चा, सीएम को दिया बदरीनाथ धाम और केदारनाथ की यात्रा पर आने का न्यौता–
बदरीनाथ: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से लखनऊ और फतेहपुर में स्थित बीकेटीसी की परिसंपत्तियों के संरक्षण के बारे में चर्चा की। मु
ख्यमंत्री को बदरीनाथ धाम और केदारनाथ की तीर्थयात्रा पर आने का न्यौता भी दिया।बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने शनिवार देर शाम लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट की। अजेंद्र ने मुख्यमंत्री से बीकेटीसी की परिसंपत्तियों के बारे में बताया। कहा कि तीर्थयात्रियों की ओर से बदरीनाथ धाम के लिए कई हेक्टेयर भूमि दान में दी गई थी। जो देश के विभिन्न हिस्सों में है।
लखनऊ और फतेहपुर में भी समिति की परिसंपत्तियां हैं। लेकिन लंबे समय से इनका संरक्षण नहीं हो पाया है। उन्होंने इन परिसंपत्तियों के संरक्षण की बात कही। जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक कदम उठाने की बात कही। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में चल रहे पुननिर्माण के कार्यों की जानकारी भी दी। उत्तराखंड में भी कई जगहों पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति की भूमि और परिसंपत्तियां हैं। कई जगहों पर समिति के गेस्ट हाउस बने हुए हैं जबकि कई जगहों पर भूमि निष्प्रयोज्य पड़ी हुई है। समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मंदिर समिति की परिसंपत्तियों और भूमि के संरक्षण का निर्णय लिया है।


