गोपेश्वर नगर में बारिश के बाद खुली ड्रेनेज सिस्टम की पोल, जगह-जगह नालियां पड़ी बंद, सड़क पर बह रहा गंदा पानी–
गोपेश्वर: मंगलवार को कुछ देर के लिए हुई मूसलाधार बारिश से गोपेश्वर नगर में सड़कें बारिश के पानी से लबालब हो गई। पानी सड़कों पर बहने लगा। नालियां चौक होने से नगर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल भी खुद गई। वहीं, पोस्ट ऑफिस के पास पेड़टूटकर विनय कुमार डिमरी की कार के ऊपर गिर गया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विनय कुमार डिमरी ने बताया कि पूर्व में भी वन विभाग के अधिकारियों को बूढे़पेड़ों को हटाने की मांग की गई थी, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पर नगर पालिका और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची थी।


