शांति व्यवस्था: पुरोला सहित यमुना घाटी में धारा 144 हटाई–

by | Jun 16, 2023 | उत्तरकाशी, प्रशासन | 0 comments

प्रशासन ने शांतिपूर्ण माहौल को देखते हुए हटाई धारा, दिनभर शांतिपूर्वक रहा क्षेत्र का माहौल–

उत्तरकाशी: जिला प्रशासन ने पुरोला सहित यमुना घाटी में शुक्रवार को सभी बाजार खुलने के बाद शांति पूर्ण माहौल को देखते हुए पुरोला तहसील में 14 जून को लागू की गई धारा 144 को शुक्रवार शाम सात बजे हटा दिया गया है।

एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा ने आदेश जारी कर कहा कि पुरोला तहसील से धारा 144 हटा दी गई है। नगर में शांति का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार को बाजार में पूरी तरह से शांति रही। हालांकि पुलिस की गश्त जारी है।

error: Content is protected !!