अ​भियान: पीपलकोटी में निकाली गई स्वच्छता रैली, नगर के आंतरिक मार्गों पर चलाया सफाई अ​भियान–

by | Jun 17, 2023 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

घर-घर से पहुंची महिलाओं ने भी रैली में लिया भाग, स्वच्छता का लिया संकल्प–

पीपलकोटी: नगर पंचायत पीपलकोटी की ओर से मनाए जा रहे स्वच्छता सप्ताह के तहत शनिवार को बदरीनाथ हाईवे पर विशाल स्वच्छता रैली आयोजित की गई। रैली में ग्रेफ कैंप, व्यापार संघ, पुलिस प्रशासन के साथ ही स्थानीय लोगों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।

महिलाओं ने भी अपने घर के जरुरी कार्यों को छोड़कर रैली में प्रतिभाग किया। रैली का आयोजन नगर क्षेत्र में किया गया। तीर्थयात्रियों के साथ ही आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल और अ​​धिशासी अ​​धिकारी बीना नेगी के नेतृत्व में स्वच्छता अ​भियान चलाय गया।

रैली के बाद नगर पंचायत के आंतरिक मार्गों पर सफाई भी की गई। इस माैके पर चौकी प्रभारी प्रदीप रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, अ​धिशासी अ​​धिकारी बीना नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष दीपक राणा, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अयोध्या हटवाल, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, गंगा शाह, बीना भट्ट, रेवती शाह, बंड संगठन के कोषाध्यक्ष भुवन शाह, सुनीता शाह, ज्योति शाह, मीना, विद्या के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!