जीवंत गांवों में संचालित होंगी रोजगारपरख और आजीविका संवर्द्धन की योजनाएं–

by | Jun 24, 2023 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

कृषि एवं जनपद के प्रभारी सचिव दीपेंद्र चौधरी ने देश के प्रथम गांव माणा में ली अधिकारियों की बैठक, दिए निर्देश– गोपेश्वर: प्रदेश के कृषि एवं चमोली जनपद के प्रभारी सचिव दीपेंद्र चौधरी ने वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत देश के प्रथम गांव माणा में जिला व ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने भारत सरकार की योजना के अनुसार वाइब्रैंट विलेज में रोजगार, पर्यटन, कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास, सहकारिता, उद्यान आदि रोजगारपरख कार्यक्रम संचालित करने पर जोर दिया।

कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर जीवंत गांवों को सुविधा संपन्न बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार करें। माणा गांव में आयोजित बैठक के दौरान गांव की मूलभूत समस्याओं पर भी चर्चा हुई। ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा ने गांव के धार्मिक और पर्यटन महत्व के बारे में बताया। प्रभारी सचिव ने कहा कि वाइब्रेंट गांवों में आजीविका संवर्द्धन के लिए कृषि, बागवानी, सिंचाई, पशुपालन के क्षेत्र में समेकित रुप से कार्ययोजना तैयार की जाए। जनभावना के अनुरूप गांवों में रोजगारपख कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. ललित नारायण मिश्र, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी के साथ ही समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इसके पश्चात क्रियान्वयन सचिव दीपक गैरोला ने भी माणा गांव में वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने ग्रामीणों के साथ आपसी समन्वय बनाकर योजना तैयार करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने उन्हें समस्याओं से भी अवगत कराया।

Latest News

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...
error: Content is protected !!