दिगंबर सिंह फरस्वाण चुने गए कार्यकारी अध्यक्ष, पार्टी की आम बैठक में नई कार्यकारिणी का किया गया गठन–
गोपेश्वर: उत्तराखंड क्रांति दल की जिले की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए बच्चीराम उनियाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही अन्य पदों पर भी पदाधिकारी नियुक्त किए गए।
उत्तराखंड क्रांति दल जिला चमोली की आम बैठक में पार्टी की नई कार्यकारिणी को लेकर चर्चा की गई। जिसमें सर्वसम्मति से बच्चीराम उनियाल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष पद पर दिगंबर सिंह फरस्वाण,
कोषाध्यक्ष पद पर भगत सिंह कुंवर और चरण सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। आगामी जुलाई माह में पार्टी के अधिवेशन और अन्य पदों पर नियुक्ति को लेकर आगामी बैठक में निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान देवेंद्र चमोली, केएल शाह, अर्जुन सिंह, महिपाल सिंह फरस्वाण, गोविंद सिंह नेगी, केदार सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।